रुद्रप्रयाग। शुक्रवार प्रात: करीब 9.45 बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से गौचर की तरफ जा रही मैक्स तिलणी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार यात्रियों पर हल्की चोटें आई। गनीमत रही कि वाहन सड़क के निचली तरफ नहीं पलटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में मामूली चोटिल हुए डायट के प्रवक्ता कालिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि चालक बहुत तेज गति से वाहन चला रहा था, जिस कारण हादसा हुआ। उधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर शाम को कुंड से ऊखीमठ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से दो मीटर नीचे खाई में गिर गई। वाहन चालक को मामूली खरोंच आई हैं। ब्यूरो