फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए में पढ़ रही छात्रा ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रही छात्रा ने रुद्रप्रयाग के कोटेश्वर में अलकनंदा में छलांग लगा दी। पुलिस और सेना के जवानों ने छात्रा को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया है। मामले में पुलिस ने घटना के दौरान वहां मौजूद बताए जा रहे दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब सवा एक बजे छात्रा मनीषा तोमर (20) पुत्री प्रेम सिंह तोमर, निवासी ग्राम घेंघड़ जखोली रुद्रप्रयाग के कोटेश्वर मंदिर के नीचे अलकनंदा के किनारे गई और उसने नदी में छलांग लगा दी। मंदिर में मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी होशियार सिंह पंखोली के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। वहीं, 10 जम्मू-कश्मीर लाइट इनफैंट्री के रेस्क्यू दल ने मौके पर पहुंचकर रस्सों की मदद से नदी के दोनों तरफ काफी दूर तक छात्रा की खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। इस दौरान छात्रा के परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी पंखोली ने बताया कि घटना के दौरान दो युवक वहां मौजूद थे, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने छात्रा को अपना दोस्त बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें