रुद्रप्रयाग। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धनराज बंगारी ने कहा है, कि जब तक प्रदेश सरकार ग्राम प्रधानों की मांगों को पूरा नहीं करती, वे स्वच्छता पखवाड़ा और गांव में होने वाली खुली बैठकों में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास का ढोंग रचते हुए गांवों को हाशिए पर धकेल रही है। उन्होंने राज्य वित्त में कटौती को वापस लेने, ग्राम प्रधानों का मानदेय 5 हजार रुपये किए जाने सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई होने तक राज्य व केंद्र सरकार के समस्त अभियानों के बहिष्कार की चेतावनी दी है। बंगारी से सभी ग्राम प्रधानों से एकजुट होकर आंदोलन में भागीदारी की अपील की है। ब्यूरो