फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा में आए यात्री की गौरीकुंड में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर आए हैदराबाद के एक यात्री की गौरीकुंड में तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बताया गया कि बीती 13 मई को हैदराबाद से छह यात्रियों का दल केदारनाथ यात्रा के लिए गौरीकुंड पहुंचा था। यहां उन्होंने एक होटल में कमरा लिया। 14 मई को दल में शामिल भंडारी शंकर (60) पुत्र समलू निवासी गायत्री नगर गुड्डी, मलकापुर, थाना टपा चबूतरा, हैदराबाद की तबियत बिगड़ गई। वे होटल में ही रुक गए, जबकि उनके अन्य साथी धाम के लिए रवाना हो गए। भंडारी शंकर की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर होटल मालिक नरोत्तम गोस्वामी ने पुलिस की मदद से उन्हें डोली में स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 108 सेवा से राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय गुप्तकाशी भेज दिया गया, लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने से यात्री ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक यात्री के सामान में मिले मोबाइल से उनके भतीजे से संपर्क किया। इसके बाद उनके साथियों से संपर्क किया गया। साथियों के केदारनाथ से लौटने पर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के बड़े भाई भंडारी सत्यनारायण को सौंप दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें