फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 8 मॉडल पोलिंग बूथों पर मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए जिले में 8 मतदान केंद्रों को मॉडल केंद्र के रूप में तैयार किया गया है। यहां मतदाताओं के लिए पानी की व्यवस्था और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को बैठने के लिए बेंच और कुर्सी की सुविधा होगी। यहां बीएलओ बूथ की सजावट मतदाताओं के लिए खास आकर्षण होगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के तहत होने वाले मतदान में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी हो इसके लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुरड़, जीआईसी रुद्रप्रयाग, जीआईसी व जीजीआईसी अगस्त्यमुनि, राप्रावितुनेटा, जीआईसी रामाश्रम, राउमावि सेमी और राप्रावि ऊखीमठ को मॉडल पोलिंग बूथ बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि इन मॉडल पोलिंग बूथ का उद्देश्य अधिकाधिक मतदताओं को बूथ तक लाना है। इसके अलावा जिले में 37 पोलिंग बूथों को वेबकास्टिंग से भी लिंक किया गया है। इन केंद्रों की सभी गतिविधियां कंट्रोल रूम से देखी जा सकेंगी। इसके अलावा जीआईसी रुद्रप्रयाग के पश्चिमी भाग और जीजीआईसी अगस्त्यमुनि के उत्तरी भाग को सखी पोलिंग बूथ बनाया गया है। यहां मतदान कराने के लिए महिला टीमें तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें