जखोली। नेहरू युवा केंद्र द्वारा सोगना गांव में नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है। प्रशिक्षण के लिए गांव के 25 युवक-युवतियों ने अपना पंजीकरण कराया है। केंद्र का शुभारंभ करते हुए जिला कार्यक्रम समन्वयक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ अन्य तकनीकी जानकारियां दी जा रही है। युवाओं को हार्डवेयर व साफ्टवेयर सहित कंप्यूटर की बुनियादी चीजों के बारे में बताया जाएगा। इस मौके पर आलोक नेगी, मयंक सहित अन्य मौजूद थे।