फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में डाक सेवकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। ग्रामीण डाक सेवा संघ के जिला स्तरीय सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम डाक सेवकों को सम्मानित किया गया। रामलीला मैदान में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए डाक अधीक्षक डीएस परमार ने कहा कि सभी डाक सेवक विभाग की ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना का दूरस्थ क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रचार कर लोगों को बीमा योजना से लाभान्वित करें। बताया कि रुद्रप्रयाग जनपद में अब तक चार करोड़ रुपये का डाक जीवन बीमा किया गया है। इस मौके पर डाक सेवक द्वारिका भट्ट, आशुतोष रावत व विनोद सिंह नेगी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डाक बीमा का काउंटर लगाकर डाक सेवकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न जानकारियां दी गई। इस मौके पर डाक निरीक्षक विपिन भट्ट, डाक सेवा संघ के अध्यक्ष कमरुद्दीन समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें