रुद्रप्रयाग। एनडीए प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे जनपद के 20 छात्र-छात्राओं को विधायक भरत सिंह चौधरी ने टेबलेट प्रदान करेंगे। एक नवंबर को शहीद राय सिंह बंगारी हाईस्कूल तुनेटा में आयोजित होने वाले समारोह में छात्र-छात्राओं को एनडीए पाठ्यक्रम से लैस टेबलेट वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, एसडीएम देवमूर्ति यादव सहित अन्य भी मौजूद रहेंगे। बीते सितंबर माह में जनपद स्तर पर विधायक चौधरी द्वारा एनडीए कोचिंग के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था, जिसमें टॉप 20 को चयनित किया गया।