अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में नए शिक्षा सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों की रैगिंग नहीं ली जाएगी। इसके विरोध में व महाविद्यालय में छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के लिए छात्र नेताओं ने प्राचार्य से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
सोमवार को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पूर्व आलोक नेगी के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गोविंद सिंह रजवाड़ से मुलाकात की। छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन को रैगिंग नहीं लिए जाने को लेकर आश्वासन दिया। कहा कि नए छात्र-छात्राओं को बेहतर माहौल दिए जाने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने बताया कि 23 जुलाई को प्रवेश की अंतिम तिथि है। जबकि 27 से काउंसिलिंग शुरू होगी। 6-7 अगस्त से महाविद्यालय में कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाना है। प्राचार्य डा. रजवाड़ ने बताया कि इस वर्ष महाविद्यालय में एमए संस्कृत विषय में नए प्रवेश होंगे, लेकिन एचएनबी के बजाय श्रीदेव सुमन में प्रवेश होंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हास्टल में 5 अगस्त से छात्राओं का प्रवेश होगा। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष आशीष चंद्र, अनूप रावत, अमित भंडारी, कपिल राणा, प्रमोद करण सिंह, मोहित, सोनू व संजय मौजूद थे।