फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाग्नि से धू-धूकर जल रहे छिनका, कोठगी के जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मानसून सीजन में भी जंगल सुरक्षित नहीं रह गए हैं। शनिवार दोपहर से अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत छिनका के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। तेज गर्म हवा के कारण यहां आग की लपटें तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। वनाग्नि से पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैला हुआ है।
विज्ञापन

यह पहला मौका है, जब जुलाई माह में वनों में आग लगी हो। दोपहर बाद छिनका गांव के ऊपरी क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा हल्का धुआं उठता देखा गया। आग की लपटें वन क्षेत्र को तेजी से अपने आगोश में लेनी लगी और पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैला गया। इधर, ग्राम पंचायत कोठगी के जंगल में भी धुआं उठता देखा गया है। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई है। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के रेंजर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जंगल में आग की सूचना मिली है। संबंधित वन दरोगा को टीम सहित मौके पर रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं। वन पंचायत सरपंच को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें