फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ईई व एई से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के तल्लानागपुर में अवरुद्ध स्वांरी-ग्वास मोटरमार्ग को समय पर न खोलने को डीएम ने गंभीर लापरवाही बताते हुए पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता का स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि बीते 9 मार्च को ग्रामीणों ने स्वारी-ग्वास मार्ग चार किमी पर बोल्डर व मलबा आने से मार्ग बाधित होने की सूचना दी थी। इस पर, पीएमजीएसवाई के ईई को दूरभाष पर दो बार संपर्क कर स्थिति से अवगत कराते हुए मशीन भेजने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन विभाग की ओर से देर रात्रि तक भी न तो मशीन भेजी गई और न कोई कर्मचारी वहां पहुंचा। ऐसे में क्षेत्रीय जनता को आवाजाही में खासी दिक्कतें हुए। विभाग द्वारा 10 मार्च को मशीन भेजकर मार्ग खोलने की सूचना दी गई। डीएम ने इसे गंभीर बताते हुए दोनों अधिकारियों का स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें