फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग आपसी तालमेल से निस्तारित करें जनशिकायतें :डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने विभिन्न स्तरों से प्राप्त जन शिकायतों के निराकरण के विभागीय अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने को कहा।
विज्ञापन

बुधवार को पर ग्राम पंचायत थाती-बड़मा में रामलाल की ओर से ग्राम प्रहरी की नियुक्ति संबंधी शिकायत की जांच जहां उप जिलाधिकारी देवमूर्ति यादव को सौंपी गई। वहीं रमेश लाल द्वारा बक्सीर गांव की सरकारी भूमि में किए अवैध कब्जे को हटाने, बक्सीर की इंद्रा देवी व डमार निवासी प्रथम लाल के आवासीय भवन क्षतिग्रस्त की जांच एसडीएम बसुकेदार को दी गई। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र झिंक्वाण द्वारा पालिका परिषद के तहत सीमांकन में राजस्व ग्राम जयमंडी को शामिल करने और रघुवीर कठैत की ओर से वार्ड-एक से तिलणी व सुमेरपुर को अलग कर नया वार्ड बनाने की मांग पर कार्रवाई के लिए डीएम ने नगर पालिका के ईओ डीएस राणा को कार्रवाही के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ डीआर जोशी, एडीएम तीर्थपाल सिंह, डिप्टी कलेक्टर देवानंद, एसडीएम सदर मुक्त मिश्र, एसडीएम जखोली देवमूर्ति यादव, एसडीएम ऊखीमठ गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें