रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। केदारनाथ धाम में शुक्रवार को 1234 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। मौसम में सुधार के बाद धाम में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे पूर्व दोपहर 12 बजे से सोनप्रयाग से 630 श्रद्धालुओं ने पैदल मार्ग से धाम के लिए प्रस्थान किया। केदारनाथ में दोपहर बाद बादल घिरने के साथ कोहरा छाने लगा था। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि मौसम में सुधार के बाद से यात्रा नियमित चल रही है, लेकिन पैदल मार्ग पर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा को लेकर पूरी चौकसी बरती जा रही है। धाम में भी पुलिस टीम को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो