फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से खस्ताहाल कांडई-कमोल्डी-बरसूड़ी मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं पट्टी के 40 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला एकमात्र मोटर मार्ग कांडई-कमोल्ड़ी-बरसूड़ी बरसात से खस्ताहाल हो गया है। जगह-जगह पर बरसाती नालों के मलबा जमा होने से वाहनों का संचालन बमुश्किल से हो रहा है। मार्ग पर भूस्खलन व भू-धंसाव जोन सक्रिय होने से खतरा और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के छतौड़ा, बाड़ा, बामसू, डुंगरा, चौंथला, पीपली, कमोल्ड़ी, बरसूड़ी, बणगांव, बणसो, झुंडोली सहित अन्य गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए वर्ष 1990-91 में कांडई-कमोल्ड़ी-पीपली मोटर मार्ग का निर्माण किया गया, लेकिन ढाई दशक बीत जाने के बाद भी आज तक मार्ग का सुधारीकरण व डामरीकरण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश से मार्ग पर जगह-जगह गड्डे पड़ने और मलबा बिखरा पड़ा है। विभाग को अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है, जिस कारण जरूरतमंदों को जान हथेली पर रखकर आवाजाही के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

जिले में 15 सड़कें अब भी बंद
रुद्रप्रयाग। मौसम में सुधार के बावजूद तीसरे दिन भी 15 संपर्क मोटर मार्ग बंद पड़े हैं, जिससे संबंधित ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बंद मोटर मार्गो में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड खंड और पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग डिवीजन की 6-6 सड़कें बंद हैं। जबकि 1-1 सड़कें लोनिवि ऊखीमठ, लोनिवि वल्र्ड बैंक गुप्तकाशी और पीएमजीएसवई जखोली डिवीजन की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें