फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग जनपद में 1710 अभ्यर्थियों ने दी यूटीईटी परीक्षा

Tue, 29 Sep 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय मंगलवार को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 1873 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1710 ने परीक्षा दी और 163 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

यूटीईटी प्रथम के लिए 580 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 530 ने परीक्षा दी। वहीं यूटीईटी द्वितीय में 1293 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1180 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। मुख्य शिक्षा अधिकारी सोनी महरा ने बताया कि जिले में राबाइंका रुद्रप्रयाग और राबाइंका अगस्त्यमुनि को नोडल केंद्र बनाया गया था। इसके अलावा राइंका रतूड़ा, अटल उत्कृष्ट राइंका रुद्रप्रयाग, अटल उत्कृष्ट राइंका अगस्त्यमुनि, चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि, राइंका चंद्रापुरी और राइंका भीरी में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से भी सभी केंद्रों पर आवश्यक पुलिस बल तैनात किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें