फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के कक्षा-कक्षों में घुसा सड़क का मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। गणेशनगर-पिल्लू-जहंगी मोटर मार्ग का मलबा राजकीय प्राथमिक स्कूल की कक्षाओं व परिसर में घुस गया, जिस कारण शुक्रवार को पठन-पाठन प्रभावित हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति व शिक्षकों ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार देर शाम को हुई मूसलाधार बारिश से सड़क का मलबा कक्षा-कक्षों, कार्यालय कक्ष व परिसर में घुस गया। भारी मात्रा में घुसे मलबे से विद्यालय की पिछली दीवार को भी नुकसान पहुंचा है। स्कूल भवन खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सुधारीकरण कार्य कर रही एजेंसी की लापरवाही के कारण यह समस्या हुई है। उन्होंने प्रशासन व विभाग से स्कूल का निरीक्षण कर समस्या निस्तारण की मांग की है। इस संबंध में जिलाशिक्षाधिकारी डॉ. विद्याशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मोटर मार्ग के मलबे से राप्रावि जहंगी में हुए नुकसान की सूचना मिली है। प्रधानाध्यापक से मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही सड़क कार्यदायी संस्था को भी पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें