रुद्रप्रयाग। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्रों में जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मास्टर ट्रेनर व सेक्टर मजिस्ट्रेट के मध्य नियमित संवाद बनाए रखने को कहा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बाद जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने मोबाइल का जीपीएस लाकेशन ऑन रखे। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने मशीनों के संकलन में सतर्कता बरतने को कहा।