पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय की 14 कर्मियों की टीम नासिक में होने वाली 39वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई। टीम एक से तीन फरवरी तक मीनाताई ठाकरे क्रिंदा संकुल हीराबाड़ी, पंचवटी, नासिक (महाराष्ट्र) में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। टीम प्रभारी प्रभाकर जोशी और कोच रामनारायण मौर्य हैं। इनके अलावा डॉ. एनके मिश्रा, सुदीश राय, सत्य नारायण तिवारी, मगन लाल शर्मा, मनोज पंत, डॉ. एसपी सिंह, नवीन चंद्र, जितेंद्र नाथ, अशोक कुमार, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, राजेश जुकारिया, डॉ. संजीव कुमार, सुरेश कुमार और विजेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं। ब्यूरो