रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज में मंगलवार को 35 छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण की। एबीवीपी के कुमाऊं संयोजक गोपाल पटेल व जिला संयोजक रचित सिंह ने नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई। एबीवीपी में शामिल होने वालों में नवनीत सिंह, कुनाल मिश्रा, पूजा मौर्या, मणिका पटेल, शबाना, महिमा कौशल, सुरभि सैनी, अजय कुमार, आदित्य सिंह, हरि सिंह, गोपीराज, करन सिंह, अमित शर्मा, विजय अरोरा, संजय कुमार, भगीरथ, हिमांशु रावत, आकाश आदि थे।