रुद्रपुर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की बुधवार को काशीपुर में सुबह 11 बजे से महापंचायत शुरू होगी। मंगलवार को संघ के जिला महासचिव लक्ष्मण चौहान ने कहा कि रुद्रपुर से तीन वाहनों से करीब 200 सफाई कर्मी काशीपुर पहुंचेंगे। कहा कि महापंचायत के मुख्य अतिथि सीएम त्रिवेंद्र रावत होंगे। इसमें शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, परिवहन मंत्री यशपाल, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, विधायक राजकुमार ठुकराल, काशीपुर विधायक हरभजन चीमा, काशीपुर मेयर ऊषा चौधरी मौजूद रहेंगे। उधर, सफाई निरीक्षक संजय शर्मा ने कहा कि महापंचायत के चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।