फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 कुंतल फूलों से सजाया जाएगा केदारनाथ मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे, दीपावली और कपाट बंद होने को लेकर केदारनाथ मंदिर को सजाया जा रहा है। इसके लिए 15 कुंतल फूल धाम तक पहुंचा दिए गए हैं।
विज्ञापन

सात नवंबर को प्रधानमंत्री के केदारनाथ भ्रमण को लेकर मंदिर के गर्भगृह से लेकर बाहर के कक्ष की साफ-सफाई पूरी कर दी गई है। सोमवार को मंदिर के अंदर और बाहरी क्षेत्र को 15 कुंतल फूलों सहित आम, बेलपत्री और पीपल के पत्तों की माला से सजाया जाएगा। ऊर्जा निगम द्वारा मंदिर के चारों तरफ रंग-बिरंगी लड़ियां लगाई गई है, जिससे रात को मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही है। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि सोमवार से मंदिर की सजावट का कार्य शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर समिति द्वारा अपने स्तर से तैयारियां की गई है।

तिल के तेल से जगमगाएंगे दीये
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में इस दीपावली पर मंदिर व परिसर में तिल के तेल से दीये जलाए जाएंगे। इसके लिए छह कनस्तर तिल का तेल धाम पहुंचा दिया गया है। दीये पूरी रात जलते रहे। इसके लिए जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें