फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में जतिन, दीक्षा और अजय रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला स्तरीय विद्यालयी निबंध प्रतियोगिता में जतिन, दीक्षा और अजय नेगी ने अपने ग्रुुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह मेधावी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तीनों ब्लाक के 27 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। प्राथमिक वर्ग में राजकीय आदर्श विद्यालय खुमेरा के छात्र जतिन ने प्रथम, राप्रावि अदं्रवाणी की अदिति ने द्वितीय और राप्रावि श्रीकोट के छात्र अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में राजूहा बष्ठी की छात्रा दीक्षा ने पहला, सिद्धश्रम विद्या भवन सिद्धसौड़ की छात्र राखी ने दूसरा और राइंका मणिगुह की छात्रा मधु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि माध्यमिक में ओमकारनंद हिमालय मोंटेसरी जखोली के छात्र अजय नेगी ने प्रथम, जीआईसी चंद्रापुरी की संजना ने द्वितीय और जीआईसी किमाणा-दानकोट की छात्रा प्रिया बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के आदेश पर विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के तहत मेरा सपना अपना उत्तराखंड विषय पर शिक्षा विभाग को निबंध प्रतियोगिता के आदेश दिए थे। इसके तहत 29 सितंबर को स्कूल स्तर और 13 अक्तूबर को ब्लाक स्तर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें