गुप्तकाशी। कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत ग्राम पंचायत नारायणकोटी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। पंचायत भवन में हुई गोष्ठी में मुख्य वक्ता पंतनगर विश्वविद्यालय की गृह विज्ञानी डा. यामा खोखर ने महिलाओं को स्तनपान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म के एक घंटे बाद उसे पहला गाढ़ा पीला दूध जरूर पिलाना चाहिए। कहा कि अगर बच्चे को हल्का बुखार या जुखाम भी है, तब भी मां उसे अपना दूध पिलाए। उन्होंने बताया कि मां का दूध बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। केंद्र के प्रभारी डा. एके शर्मा ने सब्जियों व फलों से प्राप्त होने वाले पोषक तत्वों व विटामिन की जानकारी दी। इस अवसर पर मौजूद महिलाओं को पुस्तकें भी वितरित की गई। गोष्ठी में गांव की 26 महिलाओं सहित केंद्र के वैज्ञानिक व कर्मचारी मौजूद थे।