जखोली/तिलवाड़ा। भाजपा ने मिशन 2019 का शंखनाद कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने आमजन से संपर्क कर केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को पहुंचाने का संकल्प लिया। तिलवाड़ा व सिद्घसौड़ में हुई पार्टी मंडल की बैठक में जिला पूर्णकालिक कमलेश उनियाल ने कहा कि कार्यकर्ता मिशन 2019 की तैयारियों में जुट जाए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम हासिल कर रहा है। इसलिए जरूरी है कि सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए पूरे मनोयोग से आज से ही तैयारियों में जुट जाए। जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि गांव-गांव और जनजन की नीति के तहत कार्य किया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, त्रिलोक सिंह रात, महावीर पंवार, प्रेम लाल, शशि नोटियाल, कपूर सिंह रावत, जेपी सेमवाल, ओपी बहुगुणा, एलपी डिमरी, एमएस रावत, कुलेंद्र राणा, भारत भूषण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।