फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान से लदे ट्रक के टायर मलबे में धंसे, तीन घंटा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्युनि। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेडूबगड-सौड़ी के समीप सामान से लदे ट्रक के पीछे के टायर मलबे में धंस गया। इस दौरान तीन घंटे तक जाम लगा रहा। मशीनों की मदद से ट्रक को सुरक्षित किनारे कर यातायात को सुचारु किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गौरीकुंड हाईवे पर सामान से लदा एक ट्रक अगस्त्यमुनि से चंद्रापुरी जा रहा था। बेडूबगड व सौड़ी के बीच ऑल वेदर रोड़ के तहत हो रहे चौड़ीकरण कार्य के मलबे से सड़क संकरी हो रखी है। चालक द्वारा सड़क के निचले हिस्से से आगे गुजरने का प्रयास किया गया, लेकिन मलबे में ट्रक के पीछे के दोनों टायर धंस गए, जिस कारण वाहन अनियंत्रित होकर तिरछा हो गया। ऐसे में हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर थाना अगस्त्यमुनि से पुलिस दल मौके पर पहुंचा। इस दौरान एनएच की ओर से दो मशीनें लाई गई, एक मशीन से ट्रक को संभाला गया और दूसरी से धंसे टायरों को मलबे से बाहर निकाला गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे ही ट्रक धंसाव जोन से सुरक्षित निकला। तभी सड़क का पुस्ता भरभराकर ढह गया। इसके बाद, पुन: मशीनों से मलबा साफ कर यातायात सुचारु किया गया। ग्रामीण सुनील सिंह, दिनेश भंडारी, दिलबर सजवाण का कहना है कि ऑल वेदर रोड में हो रहे हाईवे चौड़ीकरण में जगह-जगह लगाए गए मलबे के ढेर हादसों का सबब बने हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें