रुद्रप्रयाग। साधन समिति सचिव परिषद एवं आंकिक कर्मचारी संगठन सहकारी समितियां उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में चल रही हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में लोग परेशान हैं। सचिवों की सातवें वेतनमान एवं आंकिकों की समान कार्य का समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर 19 फरवरी से देहरादून में हड़ताल चल रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों व अन्य जरूरतमंदों को समिति कार्यालयों से बैरंग लौटना पड़ रहा है। बीते 12 दिन से मिनी बैंकों में आने वाली विकलांग, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन का वितरण नहीं हो रहा है। साथ ही काश्तकारों को ऋण आदि के आवेदन भी जमा नहीं हो रहे हैं। इधर, निबंधक सहकारिता योगेश जोशी ने बताया कि हड़ताल के चलते जरूरी कामकाज भी ठप हो गया है।