रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम पंचायत मरोड़ा के मवाणा गांव में एक व्यक्ति की चट्टान से गिरकर मौत हो गई।
शुक्रवार दोपहर ग्राम पंचायत मरोड़ा के मवाणा निवासी 32 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र जगत सिंह मवाणा गांव से एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कि नहरघाटी के पास नहर से अचानक उनका पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरे। देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर गांव के लोगों के साथ घोलतीर पुलिस चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। चौकी प्रभारी एमएल आर्य ने बताया कि उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया गया है। इस घटना से गांव में शोक हैं।