फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स दुर्घटना में चालक की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जखोली। शुक्रवार देर रात तिलवाड़ा-मयाली मार्ग पर एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी राजस्व उप निरीक्षक अतीक अहमद ने बताया कि तिलवाड़ा से मयाली जा रहा मैक्स वाहन रात 9.30 बजे सतनाखील तोक में अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट नीचे हिलाऊं नदी में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक 28 वर्षीय सोहन सिंह भंडारी, निवासी रतूड़ा की मौत हो गई। मय फोर्स रात 11 बजे मौके पर पहुंचने के बाद चार घंटे की कड़ी मशक्कत से शव को खाई से निकालकर सड़क पर ं लाया गया। यहां पर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया। वाहन में सिर्फ चालक मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें