फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 मीटर भूमि अधिगृहण करने पर भड़के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तिलवाड़ा। ऑल वेदर रोड़ के तहत रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे चौड़ीकरण के लिए तय सीमा से ज्यादा भूमि अधिग्रहण करने पर तिलवाड़ा के व्यापारी/स्थानीय लोग भड़क गए। भूमि अधिग्रहण के लिए की जा रही कार्रवाही को उन्होंने रुकवा दिया। इसके बाद पहुंचे विधायक भरत सिंह चौधरी ने व्यापारियों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनाई।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे चौड़ीकरण के लिए तिलवाड़ा में भूमि अधिगृहित की जाने की कार्रवाही कर रहा था। इसी बीच व्यापारी व अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। 24 मीटर भूमि अधिग्रहण करने की कार्रवाही पर वे भड़क गए। उन्होंने इसका विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे विधायक के साथ व्यापारियों ने वार्ता कर अपनी समस्याएं रखी। व्यापारियों व स्थानीय लोगों का कहना है, कि जिला प्रशासन व एनएच के साथ हुई वार्ता में उन्हें 12 मीटर भूमि अधिग्रहित करने के साथ ही मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब 24 मीटर भूमि अधिग्रहित की जा रही है। जो गलत है। सभी व्यापारी व भवन स्वामी इसका जमकर विरोध करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन व एनएच पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 10 नवंबर को विधायक व जिला प्रशासन की मौजूदगी में तिलवाड़ा में एक बैठक आयोजित कर इस संबंध में वार्ता की जाएगी। यदि इसमें कोई ठोस निर्णय नहीं निकालता है, तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त सकलानी, सुरेश गोदियाल, सुदर्शन सिंह, विक्रम कंडारी, लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, मान सिंह, दिनेश भट्ट, विजय सिंह, सुनील बुटोला समेत भारी संख्या में व्यापारी व स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें