फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार संघ ने नगर पंचायत के कर्मियों पर लगाया गाली-गलौज का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। व्यापार संघ ने नगर पंचायत की ओर से व्यापारियों का चालान किए जाने व कर्मचारियों पर गाली-गलौज का आरोप लगाया है।
व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन सिंह रौतेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों का कहना था कि बीते दिनों प्रशासन, पुलिस और नगर पंचायत द्वारा मुख्य बाजार व विजयनगर में छापेमारी करते हुए दुकानदारों द्वारा नाली के ऊपर सामान रखने व गंदगी पर 32 दुकानदारों का चालान किया गया था। व्यापारियों ने चालान के मापदंड पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सब्जी विक्रेता व बड़े कारोबारियों का एक समान चालान करना न्याय संगत नहीं है। इस मौके पर संरक्षक शत्रुघ्न सिंह नेगी, अनिल कोठियाल, प्रमोद गुर्साइं, हरेंद्र नेगी, बलदीप कंडारी, मनोज राणा, अनूप रमोला, अनिल जिरवाण, भारत भूषण, पंकज डोबरियाल आदि थे। इधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हरेंद्र चौहान ने व्यापार संघ द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें