फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षमित्र डॉ. सोनी ने डीएम को भेंट किया पौधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में वर्षों से प्रयासरत पर्यावरण प्रेमी व वृक्षमित्र डा. त्रिलोक चंद्र सोनी ने डीएम मंगेश घिल्डियाल से मुलाकात कर उन्हें एक पौधा भेंट किया। इस दौरान उन्होंने मेरा पेड़, मेरा दोस्त पहल को जनपद में लागू कराने की बात भी कही। उन्होंने जिलाधिकारी को एक पौधा भी भेंट किया।
विज्ञापन

डा. सोनी से जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल से भेंट करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूल व गांव स्तर पर मेरा पेड़, मेरा दोस्त अभियान को शुरू करने की बात कही। कहा कि इससेे जहां छात्र-छात्राएं पर्यावरण के प्रति गंभीर होंगे। वहीं, वे स्थानीय लोगों को भी जागरूक करेंगे। उन्होंने रुद्रप्रयाग को हरित जनपद बनाने के लिए जिले के समस्त विभागों, कार्यालयों, प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में वन महोत्सव, हरेला, श्रीदेव सुमन दिवस व राष्ट्रीय पर्वों पर पौधे लगवाने का अनुरोध भी किया। इस पर डीएम घिल्डियाल ने डॉ. सोनी के सुझाव की प्रशंसा करते हुए इसे जिले में शुरू करने के लिए जल्द योजना बनाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें