फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थाटन के जरिए रोजगार व स्वरोजगार को देंगे बढ़ावा: ममगाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष व ज्योतिषपीठ आचार्य ममगाईं ने कहा कि तीर्थाटन को पहाड़ में रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। कहा कि आगामी समय में मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग से भी यात्रा का संचालन करने की बात कही। कहा कि यात्रा को स्थानीय स्तर पर रोजगार का माध्यम बनाने के लिए जल्द ही योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय जखोली में आयोजित स्वागत समारोह में लस्या विकास समिति द्वारा आचार्य ममगाईं का भव्य स्वागत कर 95 किलो सिक्कों से उनका आत्मतोल भी किया। इस मौके पर विस अध्यक्ष के पीआरओ राजेश थपलियाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य महाबीर पंवार, उप जिलाधिकारी देवमूर्ति यादव, कार्यक्रम संयोजक रघुवीर राणा, प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, शिव सिंह नेगी, दर्शन रावत सुंदर सिंह रावत, जेष्ठ प्रमुख चेन सिंह पंवार, एमडी भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें