रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में 43 दिन की नि:शुल्क सेवा के बाद सिक्स सिग्मा हेल्थ मेडिकल टीम लौट आई है। अब, टीम द्वारा कैलाश मानसरोवर यात्रा में सेवा दी जाएगी।
डा. अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में सिक्स सिग्मा के चिकित्सकीय दल द्वारा 43 दिनों तक केदारनाथ में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से यात्रियों को बेहतर से बेहतर उपचार दिया गया। इस दौरान टीम द्वारा धाम में 41 हजार यात्रियों की जांच की गई। जबकि 1290 गंभीर रूप से बीमार यात्रियों को तत्काल उपचार देकर उनकी जांच बचाई गई। सिक्स सिग्मा द्वारा केदारनाथ में चिकित्सा सेवा को लेकर रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। सीईओ डा. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि केदारनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए रुद्रप्रयाग जनपद में माउंटेन मेडिसिन व हाई अल्टीट्यूट का संचालन बहुत जरूरी है। इस संस्थान के खुलने से यहां रोजगार, हेल्थ और शिक्षा को नया आयाम मिलेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रस्ताव भी सौंपेंगे।