गुप्तकाशी। गुप्तकाशी-जाखधार मोटर मार्ग पर बुधवार को जीआईसी के समीप एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर स्कूल के मैदान में जा गिरी। वाहन में चालक के अलावा अन्य कोई नहीं था। चालक भगवान सिंह को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि वह जाखधार सवारियों को लेने जा रहा था, लेकिन इंटर कालेज के समीप वाहन अनियंत्रित होकर 10 मीटर नीचे जा गिरा।