रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में ऊर्जा निगम द्वारा बिजली की लाइन को बंच लाइन में बदल दिया गया है, लेकिन कई गांवों में बिजली लाइन के झूलते तार और झुके खंभे खतरे का कारण बने हुए हैं। जखोली के सिलगढ़, फुटगढ़, लस्या, बांगर, बड़मा समेत ऊखीमठ ब्लॉक की मद तुंगनाथ घाटी और अगस्त्यमुनि ब्लॉक के रानीगढ़, धनपुर, बच्छणस्यूं पट्टी के कई गांवों में बिजली लाइन के तार झूल रहे हैं। कई स्थानों पर बिजली लाइन पेड़ों के बीच से होकर गुजर रही है, जिससे करंट का खतरा बना हुआ है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मनोज सती ने बताया कि रुद्रप्रयाग में साढ़े तीन किमी विद्युत लाइन को बंच कर दिया गया है। अब चरणबद्ध तरीके से गांवों में विद्युत लाइनों को ठीक किया जाएगा, ताकि करंट का भय नहीं रहेगा। ब्यूरो