फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए 155 चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ फाउंडेशन ने सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए 155 युवाओं का चयन किया है। इन युवाओं को अगस्त्यमुनि में तीन माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। फाउंडेशन द्वारा जनपद के मनसूना, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, बसुकेदार, जखोली, चोपता, जखतोली, नगरासू, चोपड़ा और कांडई में शिविर आयोजित किए गए थे, जिसमें कुल 1140 युवाओं द्वार प्रतिभाग किया गया था। शारीरिक नापजोख व मेडिकल के बाद 155 का सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। फाउंडेशन के इंस्ट्रक्टर यशवंत रावत ने बताया कि चयनित युवाओं को तीन माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। फाउंडेशन द्वारा बीते तीन वर्षों में अभी तक 19 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें 12 हजार से अधिक युवा भारतीय सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस का हिस्सा बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें