रुद्रपुर में नगर निगम की टीम ने शनिवार को नैनीताल हाइवे के किनारे डीडी चौक से लेकर अटरिया क्षेत्र तक होर्डिंग व बोर्ड हटाए। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने नगर निगम की टीम की सख्ती के बाद स्वयं ही अपनी दुकानों के आगे लगे बोर्ड हटा लिए। कर निरीक्षक संजय मनराल ने बताया कि पूर्व में बोर्ड हटाने की चेतावनी देने के बावजूद दुकानदारों ने बोर्ड नहीं हटाए थे।