फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाड़ी का मलबा जेसीबी में गिरा, ढाई घंटे रहा हाईवे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बांसवाड़ा में पहाड़ी से भारी मलबा हाईवे पर खड़ी जेसीबी में जा गिरा, जिसके चलते यातायात ढाई घंटे तक बंद रहा। कार्यदायी संस्था द्वारा मशीनों की मदद से मलबा साफ कर पौने 11 बजे यातायात बहाल किया गया। बीते 21 दिसंबर को हुई दुर्घटना के बाद से प्रभावित क्षेत्र अति संवेदनशील बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर बांसवाड़ा में प्रात: 8.25 बजे पहाड़ी से भारी मलबा खड़ी जेसीबी के ऊपर आ गिरा। गनीमत रही कि इस दौरान मशीन का संचालन नहीं हो रहा था, जिस कारण किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। भले ही मशीन को व्यापक क्षति पहुंची है। इसके बाद कार्यदायी संस्था के मजदूरों द्वारा दो तरफा मशीनों की मदद से मलबे को साफ करने का कार्य शुरू किया गया। करीब ढाई घंटे बाद प्रात: 10.45 पर हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया। एनएच के ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बांसवाड़ा में हाईवे अति संवेदनशील बना हुआ है। यहां एजेंसी को कार्य के दौरान जरूरी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम दिए गए हैं। साथ ही यातायात संचालन को लेकर दो तरफा चौकस निगरानी को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें