फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं में तीन डिपो के रोडवेज कर्मियों को मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन निगम के रुद्रपुर डिपो के नियमित कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला सका है। कुमाऊं मंडल के तीन डिपो काठगोदाम, अल्मोड़ा और भवाली डिपो के कर्मचारियों को एक महीने का वेतन मिल गया है।
विज्ञापन


कर्मचारी संगठनों ने प्रबंधन से जल्द वेतन देने की मांग की। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उप महामंत्री जमील खान ने बताया कि प्रबंधन कम आय का हवाला देकर कर्मचारियों का वेतन रोक रहा है।

रुद्रपुर समेत तराई और पर्वतीय जिलों के अन्य डिपो के नियमित कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने प्रबंधन से जल्द वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें