रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में इस वर्ष देश ही नहीं बल्कि विदेशी नेता भी दर्शनों के लिए पहुंचे। धाम में पूरे सीजन वीआईपी पहुंचते रहे। बीते अक्तूबर माह में सिंगापुर के वाणिज्य मंत्री और नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ने बाबा केदार के दर्शन किए। पूरे सीजन में विशिष्ट अतिथियों का यहां आना रहा।
बीते सात नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे। इसके अलावा 22 अक्तूबर को नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री रामचंद्र पौडेल अपने परिवार सहित धाम पहुंचे थे। साथ ही पीजीआईसी चंड़ीगढ़ के निदेशक जगत राम, झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, फिल्म निर्देशक महेश भट्ट, फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट, फिल्म लाइन प्रोड्यूसर अमित मेहता, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, उद्योगपति मुकेश अंबानी सहित अन्य कई अति विशिष्ट अतिथियों ने धाम में दर्शन किए।