फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच मुक्ति के साथ गांवों को करेंगे विकसित : उमा भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। केंद्र सरकार की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री उमा भारती, प्रभारी जिला मंत्री प्रकाश पंत, स्वच्छ भारत अभियान के निदेशक अनिल शर्मा ने यहां सफाई अभियान चलाते हुए लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि खुले में शौच से मुक्ति के साथ अब गांवों को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक प्रभावी रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सशक्त नागरिकों से ही सशक्त देश का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि खुले में शौच से मुक्ति के साथ अब गांवों को विकसित किया जाएगा। चयनित गांवों में बागवानी के साथ गली-मोहल्लों को स्वच्छ किया जाएगा। कहा कि गौरीकुंड को सुंदर गांव बनाने के लिए दूसरे पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चिह्नित किया। ठोस व अपशिष्ट कूड़े के निस्तारण के लिए पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि मनुष्य स्वयं की स्वच्छता के प्रति चिंतित है। पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रधानमंत्री ने स्वयं झाडू़ लेकर स्वच्छता का बीड़ा उठाया है। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री, पेयजल मंत्री और डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने यहां सफाई कार्य में श्रमदान किया। इसके बाद बांज व देवदार की 30 प्रजातियों का पौधारोपण किया गया। जीआईसी, एमएल पब्लिक स्कूल, डा. जैक्सवीन नेशनल स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें