फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर डीएम ने बच्चों को पढ़ाई गणित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने अगस्त्यमुनि ब्लाक के दूरस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया और छात्र-छात्राओं को कुछ देर पढ़ाया भी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नौ बजे डीएम विद्यालय में पहुंचे। उन्होंने प्रधानाध्यापक कक्ष में उपस्थिति पंजिका जांची। इसके बाद डीएम ने अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी मांगी। डीएम घिल्डियाल ने कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं को गणित के सवाल भी कराए और प्रश्न भी पूछे। उन्होंने एमडीएम के चावल, दाल, नमक की गुणवत्ता जांची। डीएम ने शिक्षक को बच्चों की शारीरिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएम ने बताया कि विद्यालय में बच्चों का बौद्धिक स्तर अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें