फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के बयान पर बिफरें आंदोलनकारी, पूतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री के सहारनपुर को उत्तराखंड में शामिल करने के बयान का विरोध करते हुए पुतला फूंका। आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री से अपना बयान वापस लेने और गैरसैंण को जल्द प्रदेश की स्थायी राजधानी घोषित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोहित डिमरी के नेतृत्व में अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मुख्य बाजार में एकत्रित हुए। यहां पर सीएम के उस बयान का जमकर विरोध किया गया, जिसमें उन्होंने सहारनपुर को उत्तराखंड में शामिल किए जाने की बात कही थी। आंदोलनकारियों का कहना था कि प्रदेश सरकार गैरसैंण के नाम पर तो ठोस निर्णय नहीं ले पा रही है, लेकिन अब, मैदानी क्षेत्र को प्रदेश में शामिल करने की बात कर रही है, जो ठीक नहीं है। कहा कि सहारनपुर के उत्तराखंड में शामिल होने से पहाड़ी प्रदेश की मूल अवधारणा खत्म हो जाएगी। संघर्ष समिति के अध्यक्ष डिमरी ने कहा कि सरकार की पहाड़ विरोधी सोच जनता के सामने आ गई है, जिसका विरोध किया जाएगा। इस मौके पर त्रिस्तरीय पंचायतों व नगर निकायों में भी गैरसैंण के मुद्दे को शामिल किए जाने की बात कही गई। साथ ही समिति का विस्तार कर रमेश नौटियाल को जखोली ब्लॉक का संयोजक नियुक्त किया गया। बंटी जगवाण को यूथ संयोजक नामित किया गया। लक्ष्मण रावत को रुद्रप्रयाग और हीरा सिंह नेगी को तल्लानागपुर संयोजक बनाया गया। प्रदर्शन और पुतला दहन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिंक्वाण, सत्यपाल नेगी, राय सिंह रावत, केपी ढौडियाल, विनोद डिमरी, प्यार सिंह नेगी, अशोक चौधरी, पुरुषोत्तम चंद्रवाल, प्रदीप चौधरी, जोत सिंह, बुद्धिबल्लभ ममगाई समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें