फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ क्षेत्र में दो वर्ष बाद फिर नजर आई हिमालयन लोमड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में सरस्वती घाट क्षेत्र में मंगलवार रात 9.39 बजे हिमालयन फाक्स (लोमड़ी) दिखाई दी। यहां लगे क्लोज सर्किट कैमरे में 43 सेकंड तक कैद हुआ यह दुर्लभ वन्य जीव बर्फ में अठखेलियां करता हुआ दिख रहा है। आपदा के बाद यह जीव यहां दूसरी बार नजर आया है। वन विभाग के अधिकारी और पर्यावरणविद् इसे मध्य हिमालय के लिए सुखद मान रहे हैं।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाने वाली लाल लोमड़ी दुर्लभ श्रेणी के जीवों में शामिल है। यह जीव बहुत कम नजर आता है। बताया जाता है कि आपदा से पूर्व यह जीव केदारनाथ क्षेत्र में कई बार कुछ देर के लिए दिखाई देता रहा है, लेकिन जून 2013 के बाद यह गायब हो गया था। तब, वन्य जीव विशेषज्ञों ने भी माना कि संभवत: प्राकृतिक तबाही के बाद यह जीव भी खत्म हो गया होगा, लेकिन 11 जनवरी 2016 को मंदिर क्षेत्र के समीप लगे क्लोज सर्किट कैमरे में यह जीव कैद हुआ। करीब डेढ़ सेकंड के वीडियो में लोमड़ी की तरह दिखने वाले इस जीव को हिमालयन लोमड़ी कहा गया। अब, पुन: इस वर्ष दो जनवरी की रात को यह जीव केदारनाथ में नजर आया है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने केदारनाथ में हिमालयन लोमड़ी दिखाई देने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली का कहना है कि इस शांत व शर्मिले व्यवहार वाले जीव का केदारनाथ में विचरण कई मायनों में खास है। अब, यह कहा जा सकता है कि आपदा से प्रभावित मध्य हिमालय के उच्च क्षेत्रों में स्थितियां सामान्य होने लगी हैं, जिससे यह जीव नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन


इनका कहना है -
केदारनाथ से भेजी गई वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा जीव हिमालयन फॉक्स ही है। दुर्लभ प्रजाति के इस जीव का वहां नजर आना सुखद है। इन जीवों के संरक्षण को लेकर योजना बनाई जाएगी।
-मयंक शेखर झा, डीएफओ रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें