फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लचर स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की मांग को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमंत तिवारी का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। कहा कि जनपदवासियों को प्राथमिक स्तर का उपचार भी सही से नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे तिवारी का कहना है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। कहा, कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं, जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। इस मौके पर पीजी कालेज अगस्त्यमुनि के छात्रसंघ अध्यक्ष सहित अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी तिवारी के आंदोलन को समर्थन दिया है। क्रमिक अनशन पर योगेश तिवारी, महेंद्र नेगी, मोहन बिष्ट, देवप्रकाश अग्रवाल, जसपाल सिंह, संजय रावत, राजमोहन, जयदेव सिंह, बृजभूषण, प्रीतम सिंह, दीपक सिंह, कमल सिंह, सोबन सिंह, लक्ष्मी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें