फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिए मंदिर सौंदर्यीकरण व रास्ते को 7 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पट्टी बच्छणस्यूं के नवासू गांव में हरियाली जात के तीसरे दिन भारी भीड़ जुटी रही। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने मंदिर और परिसर के सौंदर्यीकरण, मिलन केंद्र और 500 मीटर पैदल मार्ग निर्माण के लिए सात लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से देवी के अनुष्ठान में शामिल होने की अपील की।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मां भगवती के अलग-अलग नाम और स्वरूप हैं, लेकिन वह, बेटी, बहन, बहू और मां के रूप में पूरे देश और विश्व में पूजनीय है। उन्होंने मंदिर और परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए 3 लाख, नवासू गांव में मिलन केंद्र के लिए 2 लाख और गांव से मंदिर तक पैदल मार्ग के चौड़ीकरण और सुरक्षा के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पूनम कठैत ने कहा कि मां हरियाली ध्याणियों की प्रतीक है। इस मौके पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ देव नृत्य का आयोजन हुआ। गीत और जागरों के साथ ढोल-दमाऊ की थाप पर आराध्य मां भगवती अपने पश्वा पर अवतरित हुईं। चौकी में विराजमान होकर मां ने चारों दिशाओं में विराजमान देवी-देवताओं को अक्षत और पुष्प के साथ मंडाण में शामिल होने का आमंत्रण दिया। तब, अन्य देवी-देवता भी अपने पश्वाओं पर अवतरित होने लगे। मां हरियाली से पुष्प और अक्षत का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही।
इस मौके पर बड़मा विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालीचरण सिंह रावत, दिनेश नेगी, आयोजन समिति के संरक्षक प्रेम सिंह रौथाण, देवी प्रसाद बहुगुणा, अध्यक्ष सुरजीत सिंह रौथाण, महामंत्री धीरेंद्र रौथाण, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रौथाण, बलवंत सिंह रौथाण, बीरबल सिंह रौथाण सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे।
विज्ञापन


रात में हुआ देवी का जागरण
रुद्रप्रयाग। बुधवार रात ग्राम पंचायत नवासू के महिला मंगल ने जागरण का आयोजन किया। अध्यक्ष राजेश्वरी देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने देवी के भजन-कीर्तन और गीत गाए। इस मौके पर बबीता देवी, जगदेश्वरी देवी, देवेश्वरी देवी, शशि देवी, बसंती देवी, माधुरी देवी, शाकंबरी देवी, हेमंती देवी और कविता देवी मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें