रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवंबर 2016 को की गई नोटबंदी की घोषणा के एक वर्ष पूरा होने पर जिला मुख्यालय में भाजपा ने पीएम के समर्थन में रैली निकाली।
नोटबंदी के एक वर्ष पर भाजपा द्वारा आयोजित बैठक में विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से देश में छुपे कालेधन का पर्दाफाश हुआ है। कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से आतंकवाद व नक्सलवाद की भी कमर भी टूटी है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी साफ सुथरी अर्थव्यवस्था के लिए एक ठोस पहल है। वहीं जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि नोटबंदी से संगठित क्षेत्र में गरीबों के लिए बेहतर रोजगार के अवसर पैदा हुए है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में रैली निकालकर नारेबाजी के साथ समर्थन किया। इस मौके पर वाचस्पति सेमवाल, शकुंतला जगवाण, बीना बिष्ट, महावीर पंवार, पूर्णकालिक अजय पांडे, सुनील नौटियाल, अजय सेमवाल, अनूप सेमवाल आदि थे।
कांग्रेस ने मनाया काला दिवस
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस ने नोटबंदी के एक वर्ष पूरा होने को काला दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश महामंत्री प्रदीप बगवाडी ने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी कर आम जनता को ठगने का कार्य किया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष खुशहाल सिंह रावत ने कहा कि नोटबंदी प्रधानमंत्री मोदी का तुगलकी फरमान है। बिना किसी ठोस तैयारी व हटधर्मिता से केंद्र द्वारा यह एक आत्मघाती साबित हुआ है। इस मौके पर ईश्वर सिंह बिष्ट, माधो सिंह नेगी, ज्योतिष चंद्र डोभाल, शैलेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद थे।