गुप्तकाशी। ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता अभियान को लेकर जिला पंचायत और छात्र-छात्राओं ने बाजारों में सफाई व जागरूकता अभियान चलाया गया। जीआईसी में शुरू हुुई स्वच्छता जागरूकता रैली गुप्तकाशी बाजार होते हुए लोनिवि कॉलोनी, मंदिर मार्ग, हॉस्पिटल मार्ग पहुंची। इसके बाद अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ जीआईसी, कन्या व प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्थानीय लोगों के साथ साफ-सफाई की। पॉलिथीन उन्मूलन और चारों तरफ उगी झाड़ियों को काटकर सफाई की। इस दौरान वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन में स्वच्छता का अपना अलग स्थान है। अगर स्वस्थ जीवन जीना है, तो अपने आसपास सफाई का भी विशेष ध्यान रखना होगा, जिससे हमारे आसपास बीमारियां न पनपने पाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य जीआईसी गजपाल सिंह जगवाण, पीटीए अध्यक्ष माधव कर्नाटकी, सुरेंद्र बगवाडी, अरुण अंथवाल, महावीर असवाल, पुष्पा असवाल समेत स्थानीय लोग व छात्र-छात्राएं मौजूद थे। ब्यूरो