फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते एक घंटे चली केदारनाथ की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। मौसम विभाग की चेतावनी और रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते यात्रा को लेकर केदार पूरी सतर्कता बरती जा रही है। बुधवार को सोनप्रयाग से 640 श्रद्धालुओं को गौरीकुंड पहुंचाया गया, जबकि गौरीकुंड से गिनती के ही यात्री केदारनाथ गए, जो देर शाम तक केदार धान पहुंच गए थे। इस दौरान 100 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर पैदल मार्ग से सकुशल गौरीकुंड होते हुए सोनप्रयाग पहुंच गए।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से हो रही बारिश को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है। सड़क और पैदल मार्ग की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रात: सात बजे मौसम में कुछ देर के लिए सुधार होने पर प्रशासन द्वारा सोनप्रयाग से 640 श्रद्धालु पैदल मार्ग से धाम के लिए छोड़े गए, लेकिन कुछ देर में बारिश तेज होने से सभी लोगों को गौरीकुंड में रोक दिया गया। इस दौरान 10-15 श्रद्धालु केदारनाथ के लिए रवाना हो पाए। पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी, छौड़ी गदेरा, भीमबली, लिंचौली, छानी कैंप, भैरव गदेरा में बरसाती नालों के उफान पर होने से पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित आर-पार कराया जा रहा है।
-------
छह श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
केदारनाथ में बुधवार को मात्र छह श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इस सीजन में यह अभी तक की एक दिन में सबसे कम दर्शनार्थियों की संख्या है। दिनभर बारिश और घने कोहरे के बीच सन्नाटा रहा। यहां ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा जवानों के अलावा गिनती के श्रद्धालु मौजूद हैं। पड़ावों पर भी कुछ ही श्रद्धालु हैं, जो धाम से लौट रहे थे।
विज्ञापन

----------
बाजारों में भी पसरा सन्नाटा
रुद्रप्रयाग। खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा के बाधित होने से केदारघाटी के बाजारों पर भी असर पड़ा है। गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक बाजारों में सन्नाटा है। सिर्फ गौरीकुंड में ही कुछ रौनक नजर आ रही है। इधर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ में भी बारिश के कारण बाजारों में चहलकदमी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें