फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कृषि क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं से रूबरू हुए 150 विद्यार्थी

Sat, 28 Nov 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। कृषि क्षेत्र में कॅरिअर और स्वरोजगार की संभावनाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराने के लिए राइका में विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें करीब 150 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों ने कृषि शिक्षा, आधुनिक तकनीकों और कृषि आधारित उद्यमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि अब केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं है। इसमें विज्ञान, तकनीक, उद्यमिता और रोजगार के कई अवसर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को 12वीं के बाद कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर और भरसार स्थित उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के बारे में भी जानकारी दी।
मृदा विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. चयन पंत ने कृषि विज्ञान, मृदा विज्ञान, उद्यानिकी, डेयरी, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन और पुष्प उत्पादन सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाएं बताईं। उन्होंने कहा कि तकनीकी ज्ञान और नवाचार के माध्यम से युवा कृषि क्षेत्र में अपना उद्यम भी शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्राम बरसू के प्रगतिशील कृषक विजय सेमवाल ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने खेतों में उत्पादित बीन, माल्टा, नींबू, मूली और करीब 6.5 किलोग्राम वजन की अरबी प्रदर्शित की। उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र की जलवायु और संसाधनों के अनुरूप विविध फसलों और बागवानी उत्पादों का उत्पादन कर आजीविका के बेहतर अवसर विकसित किए जा सकते हैं। इस अवसर प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी, शिक्षक व छात्र- छात्राएं उपस्थित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें